July 17, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार की दर्शिता सैनी ने किया राज्य का नाम रौशन, जीते कई खिताब

देहरादून में 27 मार्च 26 को जिगर ड्रामा प्रोडक्शन द्वारा आयोजित मिस्टर, मिस और मिसेज इंडिया ऑफिशियल 2026 प्रतियोगिता में हरिद्वार की दर्शिता सैनी ने “मिस इंडिया ” का खिताब जीतकर उत्तराखंड और हरिद्वार शहर का नाम रोशन किया है।

वहीं 28 मार्च, 2026 को दिल्ली में आर एस स्टार प्रोडक्शन द्वारा आयोजित मिस्टर/मिस/मिसेज/किड्स क्वीन इंडिया यूनिवर्स दिल्ली 2026 सत्र 22 में दर्शिता सैनी ने “मिस यूनीवर्स दिल्ली ” का खिताब जीता।
https://youtube.com/shorts/3VBRr3B54PE?si=xfM08MMZoKfuNiAe
तायल फार्म एंड रिसॉर्ट्स, कड़कड़डूमा, शाहदरा, दिल्ली में  आयोजित इस प्रतियोगिता में सेलिब्रिटी अतिथि के रूप में हेमा शर्मा, जो एक बॉलीवुड अभिनेत्री और बिग बॉस सीजन 18 की पूर्व प्रतियोगी के रूप में जानी जाती हैं, ने भाग लिया

5वर्षिया दर्शिता सैनी पुत्री श्री शिवम् सैनी जो उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के अहमदपुर ग्रांट क्षेत्र की रहने वाली हैं। वह पहले भी मिस देहरादून एवं मिस हरिद्वार का खिताब का जीत चुकी हैं।

दर्शिता की इस सफलता पर उनके परिवार और क्षेत्र के लोगों ने खुशी व्यक्त की है ।

About The Author

You may have missed