उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 11 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। नौ मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या 172 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को पांच जिलों बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़, टिहरी और उत्तरकाशी जिले में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है।
वहीं, अल्मोड़ा, चंपावत, हरिद्वार, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और ऊधमसिंह नगर में एक-एक व देहरादून में दो और नैनीताल में तीन संक्रमित मरीज मिले हैं।
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344364 हो गई है। इनमें से 330608 लोग ठीक हो चुके हैं।
प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7411 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.11 प्रतिशत दर्ज की गई है।
भारत में ओमिक्रॉन की दस्तक और तीसरी लहर की आशंकाओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सजग हो गया है। इसके तहत फ्रंट लाइन वर्कर्स और शिक्षण संस्थानों में सैंपिलिंग की जा रही है।


More Stories
कोटा: 22अप्रैल2026 को संस्कार भारती द्वारा संपूर्ण देश में मनाया जाएगा “भू- अलंकरण दिवस”
हरिद्वार: मुख्यमंत्री धामी ने स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
लोकसभा में महिला आरक्षण लागू करने से संबंधित संशोधन प्रस्ताव पारित न हो पाने पर अरविन्द सिसोदिया का तीखा प्रहार