हरिद्वार, 15 जुलाई। खड़खड़ी में दो पक्षों में झगड़े के बाद एक पक्ष के पत्रकार वार्ता करने के बाद दूसरा पक्ष भी सामने आया है। बुधवार को प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए दूसरे पक्ष की सीता देवी ने आरोप लगाते हुए बताया कि मनोज गिरी बेवजह उनके बेटे की छवि खराब करना चाहता है।
उन्होंने कहा कि मनोज गिरी उनके परिवार को डरा धमका रहा है। बार-बार बहाने बनाकर लड़ाई झगड़े पर उतारू हो जाता है। सीता देवी ने यह भी कहा कि मनोज गिरी अनर्गल आरोप लगाकर उनके पुत्र की छवि को सोशल मीडिया के माध्यम से भी खराब करने की कोशिश कर रहा है।
उन्होंने बताया कि राजनीतिक षड्यंत्र के तहत इस मामले को तूल दिया जा रहा है। सीता देवी ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कहा कि पुलिस इस झगड़े को लेकर खुले रूप से जांच पड़ताल कर सकती है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी तुरंत होनी चाहिए।


More Stories
कोटा: भगवान श्री नर्मदेश्वर जी की प्राण प्रतिष्ठा की तीसरी वर्षगांठ का आयोजन
धनौरी पी.जी. कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता जागरूकता क्लब द्वारा निबंध प्रतियोगिता आयोजित
कला कन्या महाविद्यालय कोटा में पब्लिक स्पीकिंग और प्रेजेंटेशन स्किल्स की कला एवं व्यक्तित्व विकास विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित