एनटीन्यूज़: गंगा स्नान को आये, छह वर्षों से फरार अपराधी को रानीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार.
राज्य स्तर पर वांछित/ईनामी अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 30.08.2021 को थाना रानीपुर पुलिस द्वारा छह वर्षों से फरार चल रहे भगोड़े अपराधी किशन उर्फ कृष्णा सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी टिबडी थाना रानीपुर जिला हरिद्वार स्थाई निवासी ग्राम मुण्डेक जाटव बस्ती थाना बसेंडी जिला धौलपुर राजस्थान को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई।
वर्ष 2015 से भगोड़ा चल रहे इस बदमाश पर एसएसपी महोदय हरिद्वार द्वारा ₹ 2500 का इनाम घोषित किया गया था।
पूछताछ करने पर बदमाश द्वारा बताया गया कि वह मुकदमें में सजा होने के डर से इतने साल राजस्थान में निवास कर रहा था।
गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आने पर रानीपुर पुलिस ने इस बदमाश को तुरंत दबोच लिया व वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम में SHO रानीपुर कुन्दन सिंह राणा, सब इंस्पेक्टर वेदपाल सिंह, कां0 सोहन राणा शामिल रहे.


More Stories
कोटा: राजकीय कला कन्या कालेज में महिला आचार्यों ने मनाया जन्माष्टमी पर्व
हरिद्वार: धनौरी पीजी कॉलेज में ‘भारतीय ज्ञान परंपरा और मूल्य-आधारित शिक्षा’ विषय पर फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन
हरिद्वार: 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश का अलर्ट