डी पी उनियाल, गजा: धार अकरिया, मखलोगी, क्वीली, पालकोट क्षेत्र के इंडेन गैस कनेक्शन धारकों को गैस के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है।
इन पट्टियों मे दशकों पहले ऋषि गैस सेवा ऋषिकेश की ओर से गैस कनेक्शन दिए गए हैं कुछ वर्षों तक ऋषि गैस सेवा ऋषिकेश द्वारा गैस की आपूर्ति ऋषिकेश से की जाती रही है, ऋषिकेश से ही गजा नकोट तक तथा खाड़ी गजा पोखरी चाका रणाकोट तक ट्रक द्वारा गैस भेजी गई है, लेकिन खाड़ी में सुंदर गैस एजेंसी व नकोट मे इंडेन गैस एजेंसी खुलने के बाद कुछ कनेक्शन खाड़ी व नकोट से लिए गए हैं। परंतु जो कनेक्शन ऋषि गैस एजेंसी ऋषिकेश से ले रखे हैं उनको हस्तांतरण करने मे बड़ी परेशानियों का सामना उपभोक्ताओं को करना पड रहा है।
नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने बताया कि इन सभी क्षेत्रों के लगभग डेढ हजार कनेक्शन हस्तांतरण होने हैं। बताया कि प्रत्येक कनेक्शन धारक को ऋषिकेश जाने मे आर्थिक व समय का नुकसान हो रहा है, इसके लिए गजा मे कैम्प लगाया जाता तो लोग आसानी से कनेक्शन हस्तांतरण करा सकते हैं।
प्रबंधक इंडियन आयल कारपोरेशन टर्नल रोड देहरादून को भेजे पत्र में कैम्प लगाने का अनुरोध किया गया है, ताकि लोग गैस कनेक्शन हस्तांतरण हेतु आवश्यक कागजी कार्यवाही कर सकें, पत्र की प्रतिलिपि जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नई टिहरी को भी भेजी गई है।
अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने कहा कि ऋषिकेश गैस सेवा अब गैस उपलब्ध नहीं करा रही है इसलिए कनेक्शन हस्तांतरण जरुरी है।


More Stories
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, प्रदेश में शोक की लहर
हरिद्वार: धनौरी पीजी कॉलेज ने ‘एक पहल’ कार्यक्रम के अन्तर्गत किया वितरण कार्यक्रम का आयोजन
गजा: जूनियर हाई स्कूल शिक्षकों ने भरी हुंकार, मांग पूरी करो सरकार