April 30, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी में तनाव प्रबन्धन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

हरिद्वार: राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी में आई क्यू ए सी के तत्वावधान में शिक्षा शास्त्र विभाग के अंतर्गत तनाव प्रबन्धन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ सुनील कुमार एवं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित कार्यक्रम के विषय विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित डॉ अरविन्द कुमार वर्मा , प्रोफेसर सत्येन्द्र कुमार द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित करके किया।

इसके पश्चात मुख्य वक्ता का प्राचार्य के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ देशराज सिंह के द्वारा महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ सुनील कुमार जी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। संगोष्ठी के संयोजक डॉ देशराज सिंह ने तनाव प्रबन्धन के विषय में महाविद्यालय के छात्र -छात्राओं एवं प्राध्यापकों के समक्ष कार्य योजना के विस्तृत स्वरूप को समझाया।

विस्तृत जानकारी देने के वह साथ-साथ संयोजक ने कहा कि परीक्षा के समय विद्यार्थियों को तनाव मुक्त रहना चाहिए और उचित खानपान के साथ व्यायाम पर ध्यान देना चाहिए साथ ही अंक हासिल करने के स्थान पर ज्ञानात्मक पहलु पर ज्यादा ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा राज्य व केंद्र सरकार द्वारा युवाओं में खेलकूद , कविता पाठ, संगीत भी तनाव को दूर करने के साधन हैं।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ अरविन्द कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को तनाव के प्रकार, तनाव से दूर रहने के उपाय एवं मनोवैज्ञानिकों का सहयोग से तनाव के कारणों को समझना और उससे कैसे दूर रह सकते है, उन्होंने पीपीटी के माध्यम से छात्रों को बताया ।

डॉ आशुतोष ने तनाव के क्रोनिक ऑर्डर पर बात करके तनाव को स्वयं से कैसे दूर किया जाए उसके बारे में बताया। डॉ कुलदीप चौधरी ने किसी भी कार्य की स्वीकार्यता के बारे में बताया एवं कहा कि ऐसा भी सच नहीं बोलना चाहिए जिससे किसी को अनावश्यक तनाव हो जाए।

डॉ सुनीता बिष्ट ने साहित्य के माध्यम से तनाव से कैसे दूर रह सकते है उसके बारे में अपने विचार प्रस्तुत किए , श्री शशिधर उनियाल ने डोपामिन केमिकल के इन बैलेंस से होने वाले अवसाद और चिंता के बारे में अपने विचार रखे ।

श्रीमती पूनम ने तनाव से हमे स्वयं ही दूर रहना हैं उसके तरीकों के बारे में बताया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार जी ने तनाव से दूर रहने में संयुक्त परिवारों के बिखराव पर चिंता व्यक्त की जिससे बालकों और उनके अभिभावकों में तनाव उत्पन्न हो रहा है। छात्र छात्राओं को संबोधित किया और कहा कि सभी विद्यार्थियों को तनाव से दूर रहना चाहिए।

इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफ़ेसर सतेंद्र कुमार ने सभी का धन्यवाद एवम् आभार ज्ञापित किया और कहा कि अगर शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना तो अपने आपसे तनाव को दूर रखें।

कार्यक्रम में कर्मचारीगण कुलदीप, छात्र छात्राओं में ,शीतल,सोनम, तनु,विधिता,सोनाली, प्रिया, सानिया परवीन, चित्रा,अपेक्षा, शोभांगिनी,संजना, रिया, पिंकी, दीपा, कंचन, चंचल,हिमानी , शावेज़ आदि उपस्थित रहे।

About The Author