November 12, 2025

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

गजा: जल कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ

  •  नगर पंचायत गजा पूर्व अध्यक्ष श्रीमती मीना खाती ने की शिरकत

डी पी उनियाल गजा (टिहरी):  विकास खंड चम्बा के धार अकरिया पट्टी ग्राम बरसुड गाँव में 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ जल कलश यात्रा के साथ किया गया।

हुकमसिंह सौंटियाल,श्रीमती संगीता, जितेन्द्र सिंह सौंटियाल श्रीमती सपना देवी, प्रमोद सिंह, श्रीमती ममता देवी द्वारा उक्त आयोजन अपने पूर्वजों की याद मे मोक्ष प्राप्ति हेतु किया जा रहा है। जल कलश यात्रा मे व्यास पीठ आचार्य विजय उनियाल,व यज्ञाचार्य बासुदेव उनियाल, जयंती उनियाल कुल पुरोहित बिरेंद्र उनियाल, संगीतज्ञ अरविंद उनियाल, प्रकाश उनियाल,एवं मस्त राम सेमल्टी का माल्यार्पण कर अभिनंदन करते हुए मंडप तक लाया गया।

जल कलश यात्रा मे नगर पंचायत गजा की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती मीना खाती,श्रीमती लक्ष्मी चौहान,पुष्पा खडवाल, सुनीता नयाल,सोनी देवी, नंदनी चौहान, सीमा चौहान, मूली देवी सहित कुटुबं जनों, व बरसुड गाँव की सभी महिलाओं ने शिरकत की।यज्ञ कर्ता परिवार के बीर सिंह सौंटियाल, बुद्धि सिंह सौंटियाल,श्रीमती पुलमा देवी ने सभी आचार्य गणों व अतिथियों का स्वागत किया।

व्यास पीठ से आचार्य विजय उनियाल ने सभा मंडप मे उपस्थित सभी लोगों को श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ करने का सार समझाया, कहा कि सांसारिक जीवन में धार्मिक कार्यों के लिए भी समय होना चाहिए, शिक्षा के साथ अच्छे संस्कारों का होना जरूरी है,सद विचारों से ही सत्कर्म एवं सत्कर्म से मोक्ष प्राप्त हो सकता है।

कथा ज्ञान यज्ञ में भक्तजनों ने व्यास पीठ से आशीर्वाद लिया,कथा श्रवण करने आये लोगों को प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर मनेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, राजेन्द्र सिंह, विजेंद्र सिंह, विकास सिंह सौंटियाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

About The Author