डी पी उनियाल, गजा: विकास खंड चम्बा के न्याय पंचायत नकोट राजकीय इंटर कॉलेज नकोट प्रागण मे आयोजित जन जन की सरकार, जन जन के द्वार कार्यक्रम मे 94 शिकायतें दर्ज की गई।
उप जिलाधिकारी टिहरी संदीप कुमार की अध्यक्षता मे आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय व चम्बा ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सुमन सजवाण, ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि जन समस्याओं के निराकरण के लिए सभी न्याय पंचायतों मे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, उन्होंने कहा कि इंटर कॉलेज नकोट मे 20 लाख की धनराशि से हाॅल निर्माण किया जायेगा।
शिविर में टी एच डी सी सेवा मद से 21 महिला मंडलों को कीर्तन के लिए वाद्ययंत्र वितरित किये गए, शिविर में जल निगम,लोक निर्माण विभाग, बन विभाग, कृषि, विकास खंड कार्यालय, मत्स्य, सहित कई अन्य विभागों की शिकायतें रही, तुंगोली के प्रधान देवेंद्र सिंह रावत ने सडक पर डामरीकरण, व पेयजल पंम्पिग योजना से पेयजल उपलब्ध कराने की समस्या रखी।
इस अवसर पर नोडल अधिकारी नरेश हल्दियानी ( शिक्षा अधिकारी बेसिक) धीरज सिंह तहसीलदार नई टिहरी,श्रीमती सुमन सजवाण प्रमुख चम्बा, सरोज मखलोगा कनिष्ठ प्रमुख, पूर्व प्रमुख श्रीमती शिवानी विष्ट, जिला पंचायत सदस्य ताजबीर सिंह खाती,खंड विकास अधिकारी चम्बा शाकिर हुसैन,प्रभारी प्रधानाचार्य आशय कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम सिंह रावत, दिलबर सिंह मखलोगा, भूपेंद्र सिंह धनोला, मोर सिंह धनोला, प्रधान युद्ध बीर सिंह, सुरेंद्र सिंह चौहान,टी एच डी सी के के.एस . पंवार, आर एस गुसांई सहित बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी व जनता उपस्थित रहे, 23 विभागों ने स्टाल लगाये।


More Stories
उच्च शिक्षा विभाग हल्द्वानी द्वारा आयोजित शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के 5वें दिन प्रतिभागियों ने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय का किया दौरा
उत्तराखंड मंत्रीमंडल की बैठक में 15 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी
देवप्रयाग-पौड़ी मोटर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा- हरिद्वार के एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत