ऋषिकेश घूमने आये 22 वर्षिय यूपी के युवक के नहाते समय गंगा में डूबने का समाचार है।
जानकारी के अनुसार, मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने का भी प्रयास किया, लेकिन वो इसमें कामयाब नहीं हो पाए। मामले की जानकारी मिलते ही जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
युवक का नाम मनोज पुत्र मांगेराम है, जिसकी उम्र करीब 22 साल है। मनोज यूपी के शामली जिले के जलालाबाद का रहने वाला है, जो अपने साथियों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। मनोज ऋषिकेश साईं घाट पर नहा रहा थे, तभी अचानक मनोज का पैर फिसल गया और वो डूबने लगा।
मौके पर मौजूद मनोज के साथियों के उसे बचाने का भी प्रयास किया, लेकिन वो कुछ ही देर में आंखों से ओझल हो गया। जानकारी मिलते मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम ने मनोज की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। वहीं, मनोज के परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है।


More Stories
हरिद्वार: कांवड़ यात्रा के बाद साधु संतों ने सभी से की अपील, जानिए..
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में हर घर तिरंगा अभियान–2026 के अंतर्गत हुआ पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़: हर घर तिरंगा अभियान के तीसरे दिन पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन