चीन के वैज्ञानिकों ने अब सुपर काऊ (गाय) बनाने का दावा किया है। चीनी वैज्ञानिकों का दावा है कि उन्होंने तीन “सुपर गायों” का क्लोन बनाया है। सुपर काऊ सामान्य गाय से अधिक मात्रा में दूध दे सकती हैं। प्रति वर्ष 18 टन दूध या अपने जीवन काल में 100 टन दूध देने में सक्षम हैं।
चीनी वैज्ञानिकों ने तीन ‘सुपर गाय‘ का एक ऐसा क्लोन बनाया है जो असामान्य रूप से काफी अधिक मात्रा में दूध देगी। चीन ने डेयरी उद्योग के लिए आयातित नस्लों पर निर्भरता कम करने के लिए और दूध का प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए यह क्लोन तैयार किया है।
सरकारी समाचार पत्र निंग्ज़िया डेली की रिपोर्ट के अनुसार, नॉर्थवेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चरल एंड फॉरेस्ट्री साइंस एंड टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों द्वारा तैयार किए गए क्लोन से तीन बछड़ों का जन्म 23 जनवरी को लूनर न्यू ईयर से पहले निंग्ज़िया क्षेत्र में हुआ है।
चीन की नॉर्थवेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चरल एंड फॉरेस्ट्री साइंस एंड टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों के हवाले से रिपोर्ट है कि तीन बछियों का जन्म 23 जनवरी को लूनर न्यू ईयर से पहले निंग्ज़िया क्षेत्र में हुआ था। वे होल्स्टीन फ्रेज़ियन नस्ल की अधिक दूध देने वाली गायों से क्लोन की गई हैं। वैज्ञानिकों ने ज्यादा दूध देने वाली गायों के कान की कोशिकाओं से 120 क्लोन भ्रूण बनाए और उन्हें सरोगेट गायों में रखा।
चीन के दावे पर भारतीय ही नहीं दुनिया के वैज्ञानिक हैरान हैं। कहते हैं कि किसी गाय से एक लाख लीटर दूध लेना मात्रा के हिसाब से उपलब्धि माना जा सकता है।
देखने वाली बात यह होगी कि ऐसी गाय की दूध की गुणवत्ता क्या होगी। दूध में 85 फीसदी तक पानी होता है। जो गाय ज्यादा दूध देती है तो उसके दूध में फैट, लेक्टोज और प्रोटीन की मात्रा घट जाती है।
दुनिया में सबसे अधिक दूध देने वाली गाय होल्स्टीन फ्रेज़ियन नस्ल की है। दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए इन्हीं गायों पर कई तरह के प्रयोग हो रहे हैं। अगर कोई गाय एक लाख लीटर दूध देती है तो निश्चित तौर पर उसके जीवन में दूध देने का समय काफी कम होगा।



More Stories
हरिद्वार: त्योहारी अवधि में परिवहन विभाग सख्त, अधिक किराया वसूली और ओवरलोडिंग पर 45 चालान
सोमवती स्नान पर्व: हरिद्वार पुलिस ने जारी किया रूट प्लान, भारी वाहनों की शहर में ‘नो एंट्री’, जानिए पूरा प्लान
गंगा नहर क्लोजर के दौरान घाट निर्माण में महत्वपूर्ण कार्य तय समयसीमा में पूरे, 10 नए घाट , 56 पुराने घाटों की मरम्मत पूरी