February 20, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

चौखम्बा स्वयं सेवी संस्था ने अंतराष्ट्रीय मादक पदार्थ निषेध दिवस के अवसर निकाली जागरूकता रैली

अभिनव कौशिक, नवल टाइम्स न्यूज़, हरिद्वार: उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा संचालित चौखम्बा स्वयं सेवी संस्था द्वारा अंतराष्ट्रीय मादक पदार्थ निषेध दिवस के अवसर पर रावली मेहदूद और शिवालिक नगर हरिद्वार मे रैली के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया!

चौखम्बा संस्था हरिद्वार के सिडकुल मे प्रवासी लोगो के लिए एच आई वी और एड्स के प्रति जागरूकता पर कार्य कर रही है इस अवसर पर चौखम्बा संस्था द्वारा लोगो को नशे के प्रति जागरूक किया गया और उन्हें बताया गया की नशे से किस प्रकार एक मनुष्य अपने जीवन को नस्ट कर देता है साथ ही बताया गया की नशे का पारिवारिक जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है!

इस अवसर पर समस्त चौखम्बा परियोजना स्टाफ शामिल हुआ!

About The Author