क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की बाधाएं दूर करने के लिए विधायक निधि से रू 24.95 लाख की लागत से 10 मोटर सबमर्सिबल पंप जल संस्थान को उपलब्ध करवाए।
कोटद्वार विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत कोटद्वार नगर एवं समीपवर्ती क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु विभिन्न पम्पिंग स्टेशनों मे अधिष्ठापित पम्पों के संयन्त्रों की आपूर्ति हेतु विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अपनी विधायक निधि से रू 24.95 लाख की लागत से 10 मोटर सबमर्सिबल पंप जल संस्थान कोटद्वार को उपलब्ध करवाए।
बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष द्वारा सादे समारोह में जल संस्थान के अधिकारियों को सबमर्सिबल पंप भेंट किए वहीं कोटद्वार में पेयजल की व्यवस्था को सुचारु रूप से बनाए रखने हेतु विभाग के अधिकारियों को जरूरी सुझाव एवम् दिशा निर्देश दिए।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा की क्षेत्र में पेयजल की समस्या बहुत ज्यादा थी और सबमर्सिबल की मोटर्स फुंक जाने के कारण सबमर्सिबल पंप को ठीक करने में 5-6 दिन लग जाते थे जिससे क्षेत्र में पेयजल की समस्या उत्पन्न होती थी, पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती थी उन्होंने बताया की इन समस्याओं को देखते हुए उन्होंने अपनी विधायक निधि से 10 मोटर सबमर्सिबल पंप जल संस्थान को देने की घोषणा की थी जिनकी लागत लगभग 25 लाख के करीब थी, उन्होंने बताया कि आज उन्हें खुशी है कि उन्होंने क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था सुचारू रूप से चले इसलिए 10 मोटर सबमर्सिबल पंप जल संस्थान को देकर कोटद्वार वासियों को समर्पित करे।
उन्होंने बताया जब कभी भी पंप में खराबी आएगी तो जल संस्थान के पास पहले से ही अतरिक्त पंप उपलब्ध जिससे पेयजल व्यवस्था बाधित नहीं होगी।
इस दौरान अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग दिनेश कुमार, अधिशासी अभियंता जल संस्थान अभिषेक कुमार वर्मा मौजूद रहे।


More Stories
कोटा: 22अप्रैल2026 को संस्कार भारती द्वारा संपूर्ण देश में मनाया जाएगा “भू- अलंकरण दिवस”
हरिद्वार: मुख्यमंत्री धामी ने स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
लोकसभा में महिला आरक्षण लागू करने से संबंधित संशोधन प्रस्ताव पारित न हो पाने पर अरविन्द सिसोदिया का तीखा प्रहार