हरिद्वार: एक नया अलग ही मामला सामने आया। ऋषिकेश में शहर के भरत विहार निवासी एक युवक की पत्नी घर से सामान की खरीदारी के लिए बाजार निकली थी। लेकिन बाजार की जगह एक युवक के साथ हरिद्वार रोड स्थित होटल पहुंच गई।
पति को इसका पता चला, तो वह साथियों संग होटल पहुंच गया। वहां पत्नी एक कमरे में युवक के साथ मिल गई। इस पर पत्नी के साथ मिले आरोपित युवक ने हिमाकत करते हुए महिला के पति के साथ मारपीट भी की। अब पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित युवक पर मुकद्मा दर्ज कर लिया है। आरोपित ने खुद को अधिवक्ता बताया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार भरत विहार ऋषिकेश निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार को उसकी पत्नी घर से बाजार के लिए सामान की खरीदारी करने की बात कहकर निकली थी।
लेकिन करौली राजस्थान निवासी युवक के साथ हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में पहुंच गई। शक होने पर पति भी पीछा करते हुए होटल पहुंच गया। मौके पर पहुंचकर पत्नी से यहां पहुंचने का कारण पूछा तो युवक भड़क गया।
आरोप है कि युवक ने गाली-गलौच करते हुए महिला के पति से हाथपाई शुरू कर दी। खुद को अधिवक्ता बताते हुए धमकी भी दी। कोतवाल खुशी राम पांडे ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।


More Stories
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कांवड़ियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर फल एवं जूस वितरित किए
वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. विशाल गर्ग ने की शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा, कहा – सेवा ही सच्ची साधना
राजकीय महाविद्यालय पौखाल टिहरी गढ़वाल में “नशा मुक्त युवा–”विकसित भारत अभियान” के अंतर्गत वर्चुअल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित