हरिद्वार: एक नया अलग ही मामला सामने आया। ऋषिकेश में शहर के भरत विहार निवासी एक युवक की पत्नी घर से सामान की खरीदारी के लिए बाजार निकली थी। लेकिन बाजार की जगह एक युवक के साथ हरिद्वार रोड स्थित होटल पहुंच गई।
पति को इसका पता चला, तो वह साथियों संग होटल पहुंच गया। वहां पत्नी एक कमरे में युवक के साथ मिल गई। इस पर पत्नी के साथ मिले आरोपित युवक ने हिमाकत करते हुए महिला के पति के साथ मारपीट भी की। अब पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित युवक पर मुकद्मा दर्ज कर लिया है। आरोपित ने खुद को अधिवक्ता बताया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार भरत विहार ऋषिकेश निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार को उसकी पत्नी घर से बाजार के लिए सामान की खरीदारी करने की बात कहकर निकली थी।
लेकिन करौली राजस्थान निवासी युवक के साथ हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में पहुंच गई। शक होने पर पति भी पीछा करते हुए होटल पहुंच गया। मौके पर पहुंचकर पत्नी से यहां पहुंचने का कारण पूछा तो युवक भड़क गया।
आरोप है कि युवक ने गाली-गलौच करते हुए महिला के पति से हाथपाई शुरू कर दी। खुद को अधिवक्ता बताते हुए धमकी भी दी। कोतवाल खुशी राम पांडे ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।


More Stories
राज्य का नवनिर्माण करेगी सारे काम का तुरंत हल पार्टी – मदन सिंह सामंत
भेल वर्कर्स यूनियन की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन, यशोदा नंदन अध्यक्ष व हंस राज कटारिया महामंत्री निर्वाचित
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कांवड़ियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर फल एवं जूस वितरित किए