- जवाहर नवोदय विद्यालय,पौखाल में पुस्तक प्रदर्शनी आयोजित कैरियर मार्गदर्शन व विषय आधारित पुस्तकों ने छात्रों को दी नई दिशा
पौखाल, टिहरी गढ़वाल 11 दिसंबर 2025 को पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल टिहरी गढ़वाल में आज ज्ञानदीप पब्लिकेशन, नई दिल्ली द्वारा भव्य पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा किया गया। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शनी में उपलब्ध सभी पुस्तकों का अवलोकन किया और प्रकाशन प्रतिनिधियों से पुस्तकों की विशेषताओं पर विस्तृत चर्चा की।
प्राचार्य महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन छात्र-छात्राओं के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होते हैं। पुस्तकें ज्ञान का अनमोल स्रोत हैं और कैरियर से जुड़ी पुस्तकें विद्यार्थियों को सही दिशा दिखाती हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी छात्रों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, क्योंकि इससे उन्हें गाइडेंस, काउंसलिंग, प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं एवं विभिन्न कैरियर विकल्पों से संबंधित अत्यधिक जानकारी प्राप्त होगी।
विद्यालय के उपप्राचार्य श्री मोहित चौहान ने भी प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों के बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करती हैं। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को इन पुस्तकों से बहुत लाभ मिलेगा और उनके अध्ययन के दायरे में सकारात्मक विस्तार होगा।
इस प्रदर्शनी के सफल संचालन में पुस्तकालय प्रभारी श्रीमती अर्चना सिंह की विशेष भूमिका रही। उनके मार्गदर्शन में छात्रों ने विभिन्न प्रकार की पुस्तकों का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में कैरियर मार्गदर्शन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, व्यक्तित्व विकास, विज्ञान, साहित्य एवं काउंसलिंग से संबंधित पुस्तकों का विस्तृत संग्रह उपलब्ध था।
इस कार्यक्रम में श्री सत्येंद्र सैनी, श्री कृष्ण कुमार यादव, श्रीमती साधना सिंह, श्रीमती रेनू सोम, श्री उदित कुमार, श्री लखविंदर सिंह, श्री मनीष कुमार सहित विद्यालय के अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी अत्यधिक उत्साह के साथ प्रदर्शनी में भाग लिया और विभिन्न पुस्तकों के बारे में प्रकाशकों से जानकारी प्राप्त की। छात्रों ने इस प्रदर्शनी को ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक अनुभव बताया।



More Stories
हरिद्वार: मात्र 04 घंटे में पुलिस ने ढूंढ निकाली मानसिक रूप से कमजोर एवं बोलने में असमर्थ 7 वर्षीय बच्ची
16 से 30 नवंबर तक संचालित होगी स्वगणना की प्रक्रिया, 30 हजार से अधिक नागरिकों की सहभागिता का रखा गया लक्ष्य
कुंभ-2027 की तैयारियां तेज: जूना अखाड़े की भव्य पेशवाई को लेकर प्रशासन और संतों के बीच महामंथन