- संस्कार संस्कृति परिवार ही संस्कारवान समाज का आधार : डॉ. यतीन्द्र नाग्यान
हरिद्वार: आर्य नगर स्थित चाणक्य शाखा के कर्मठ स्वयंसेवक के द्वारा आयोजित परिवार मिलन समारोह के भव्य कार्यक्रम में मनरोमांचित हो गया, स्वयं सेवकों द्वारा निज गौरव को निजवैभव को क्यों हिन्दू बहादुर भूल गये का वाद्ययन्त्रों द्वारा सामूहिक मंच प्रस्तुति तथा अति प्रेरणा प्रद पन्ना द्वारा अपने बेटे चंदन का बलिदान लघु नाटिका ने खचाखच भरे मण्डप को भावविभोर ही नहीं सभी के कंठ गीले कर दिये। बच्चे महिलाएं रो रहे थे।
वाचन प्रस्तुति में पूर्व जिला संघचालक रोहिताश्व कुँवर चौहान ने सभी को भाव विभोर कर दिया पन्नाधाय का अभिनय श्रीमती रेणु ने अपने अभिनय के द्वारा वात्सल्य की गंगा बहा दी।
कार्यक्रम में जिला संघचालक डा.यतीन्द्र नाग्यान ने परिवार में संस्कार संस्कृति पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक राकेश जी ने ओजस्वी वक्तव्य दिया जोरबार गीत देशभक्ती गीतों के द्वारा सभी में देश भाव भरा तथा संघ के द्वारा कुटुम्ब प्रबोधन का महत्व बताया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाजसेवी सतीश जी त्यागी ने संघ की भूरि-भूरि प्रशंसा की। नगर संघ चालक अधिवक्ता ज्ञानेश्वर ठकराल जीने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस भव्य संस्कार युक्त परिवार मिलन कार्यक्रम में मुनेश चौहान ने जिला व्यवस्था प्रमुख, नगर प्रचारक तनुज, उमेश मिश्रा, डा. अनुराग नगर कार्यवाह, अमरेश, राजेन्द्र रुहेला, ब्रह्मपाल, देवी प्रसाद, धनवीर, वेदपाल, सतीश गौला, सतीश चौहान, सतीश गुप्ता, आलोक, डा.अश्वनी, कुंवरपाल,अधिवक्ता कुशलपाल, हरदम सिंह, दीपक, मनोज, कार्तिक, प्रमोद ब्रजकिशोर, ओमप्रकाश आदि अस्थित रहें। मंच संचालन रोहिताश कुंवर चौहान एवं अमरेश ने किया ।


More Stories
हरिद्वार: चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर कांग्रेसी नेताओं ने पुतला दहन कर जताया विरोध
कोटा: संस्कार भारती ने कला मंथन 2026 में प्रख्यात कोडियट्टम गुरु मार्गी मधु और उनके दल को किया सम्मानित
महाविद्यालय मजरा महादेव में नुक्कड़ नाटक एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित