पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल टिहरी गढ़वाल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु गाइडेंस एंड काउंसलिंग के दो सत्रों का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. रितु मिश्रा, सहायक प्रोफेसर, समाज कार्य विभाग, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय रहीं।
अपने प्रेरणादायक संबोधन में डॉ. मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को लैंगिक संवेदीकरण, कैरियर काउंसलिंग तथा समाज कार्य के क्षेत्र के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि समाज कार्य न केवल एक सशक्त कैरियर विकल्प है, बल्कि यह समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रभावी माध्यम भी है।
उप-प्राचार्य महोदय ने कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी एवं प्रेरणादायक रहा तथा ऐसे कार्यक्रमों के नियमित आयोजन पर बल दिया।
कार्यक्रम का संचालन श्री मनीष कुमार द्वारा तथा धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती अर्चना सिंह ने किया। इस अवसर पर श्रीमती पूनम शर्मा, श्रीमती जया सुंदरियाल, श्रीमती कुलविंदर कौर, श्री द्रोण गौतम, श्री अंकित रावत, श्री रामकेश, श्री लोकेश चोपड़ा सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।


More Stories
थत्यूड़: ग्राम भैसवाड़सारी के लिए स्वयंसेवकों ने उठाई आंगनबाड़ी की मांग
राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी गोलापार की एनएसएस के शिविर के चौथे दिन विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
महाविद्यालय मालदेवता में वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव के द्वितीय दिवस पर हुए रोमांचक मुकाबले