संजीव शर्मा, हरिद्वार/ज्वालापुर, 3 मई 2026: वार्ड पार्षद अनुज सिंह ने शिक्षा को बढ़ावा देने की अपनी परंपरा को कायम रखते हुए आज फिर कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को उनके घर जाकर सम्मानित किया।
इस दौरान पारस त्यागी, अदिति प्रताप सिंह, तनीषा वर्मा, श्लोक शर्मा, कृष्णा पांडे, आरजू, अंजलि सहगल, अर्णव, भारत मेहरा, कृष्णा, दृष्टि त्यागी, वैदिक कंसल, दिया और अवनी समेत कई होनहार छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
पार्षद अनुज सिंह ने कहा, “बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले ये सभी बच्चे हमारे वार्ड का गौरव हैं। इनकी मेहनत और लगन अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है। मेरा उद्देश्य है कि हर साल इन प्रतिभाओं को सम्मान देकर क्षेत्र में शिक्षा का माहौल और मजबूत किया जाए।”
इस दौरान छात्रों के अभिभावक भी मौजूद रहे। सभी ने पार्षद अनुज की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का मनोबल बढ़ता है। पार्षद अनुज सिंह ने अभी कुछ दिन पहले सीबीएसई 10 बोर्ड के मेधावी विधार्थियो को उनके घर जाकर सम्मानित किया था।

पार्षद अनुज सिंह ने कहा कि अभी सम्मानित करने का क्रम जारी रखा जाएगा और जो मेधावी छात्र- छात्राएँ सम्मानित होने से छूट गए हैं उन्हेंं जल्दी ही सम्मानित किया जाएगा।
यह भी पढें-
हरिद्वार: वार्ड-32 के पार्षद अनुज की सराहनीय पहल, मेधावी विधार्थियो को किया सम्मानित


More Stories
एशियन फिजिक्स ओलंपियाड में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन, जीते 3 रजत, 4 कांस्य एवं 1 Honorable Mention पदक
ऋषिकेश: विश्व जैव विविधता दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम
सैकड़ों महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन की ली सदस्यता, रेनू कंडवाल बनीं जिला संयोजक