संजीव शर्मा,हरिद्वार: नगर निगम के वार्ड-32 (गोल गुरुद्वारा) के पार्षद अनुज सिंह ने वार्ड के 10वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी बच्चों को सम्मानित किया है।

उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित किया।
बता दें कि पार्षद अनुज सिंह ने वार्ड के प्रतिभाशाली छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए यह नई और सराहनीय पहल की।

उन्होंने बताया कि 10वीं कक्षा में अच्छे अंक पाने वाले बच्चों को सम्मानित करने का उद्देश्य उनका मनोबल बढ़ाना तथा अन्य बच्चों को भी कड़ी मेहनत और अनुशासन के माध्यम से अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करना है। 

सम्मानित होने वाले बच्चों में ओजस्वी शर्मा, अदिति, हिमांशी बाला, मिलन सिद्धू, प्रज्ञा सिंह, अर्णव चौधरी, नंदिनी शर्मा, गीतांश अरोड़ा, प्रियम सिंघल, दिव्यांश श्रीवास्तव दिव्यांशी, नमन वर्मा, वरदान बंसल, संस्कार ,जयंतिका सेठी, मयंक, नव्या अग्रवाल, अनुभव शर्मा, वरदान बंसल, संस्कार, जसकीरत, रिधान, श्रेया शर्मा, रिधान, अंश राणा, माही अरोड़ा शामिल रहे।
पार्षद अनुज सिंह ने बताया कि अभी और भी शेष रहे विधार्थियो को सम्मानित किया जाएगा। 

बता दें कि अनुज सिंह वार्ड-32 के एक सक्रिय पार्षद के रूप में जाने जाते हैं, जो अपने क्षेत्र के विकास और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जाने जाते हैं।

पार्षद अनुज सिंह ने इस मौके पर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और बतरहच्चों को उनकी कड़ी मेहनत और सफलता के लिए बच्चों के घर जाकर उन्हें सम्मानित किया।

नवल टाइम्स समाचारपत्र एवं न्यूज़ पोर्टल टीम की ओर से सभी सफल विधार्थियो को बहुत बहुत बधाई एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं।


More Stories
गजा: कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने की स्वगणना,, प्रदेशवासियों से भी की स्वगणना करने की अपील
राजकीय महाविद्यालय पाबौ में एक दिवसीय उद्यमिता ओरिएंटेशन कार्यक्रम संपन्न
हरिद्वार: मीठीबेरी महाविद्यालय में दस दिवसीय कार्यशाला में एम. एस.ऑफिस (एडवांस्ड) पर हुआ व्याख्यान