हरिद्वार: उत्तराखण्ड पुलिस महानिदेशक देर रात हरिद्वार पहुंचकर कानून व्यवस्था की समीक्षा के बाद रविवार को हुई डकैती को लेकर पीड़ित श्रीबालाजी ज्वैलर्स पहुचे।
पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार मंगलवार देर रात हरिद्वार पहुचकर चंद्राचार्य चौक स्थित बालाजी ज्वैलर्स पहुचे। डीजीपी ने शोरूम स्वामी से ली लूट की घटना की जानकारी ली।
उन्होने कहा पुलिस पर रखें भरोसा। पुलिस अपराधियों को पकड़ने के अपने काम में जुटी है और जल्द अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। इससे पूर्व प्रदेश पुलिस प्रमुख अभिनव कुमार अधीनस्थों के साथ डामकोठी में हरिद्वार में बढ़ते अपराधों पर समीक्षा करते हुए कई निर्देश दिए।
समीक्षा के बाद वे बालाजी ज्वैलर्स पर पहुंचकर ज्वैलर्स स्वामी से घटना की जानकारी ली। इस मौके पर उन्होने आश्वस्त किया कि पुलिस पर भरोसा रखे,जल्द ही सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
इस दौरान एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल,एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।


More Stories
कोटा: भगवान श्री नर्मदेश्वर जी की प्राण प्रतिष्ठा की तीसरी वर्षगांठ का आयोजन
धनौरी पी.जी. कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता जागरूकता क्लब द्वारा निबंध प्रतियोगिता आयोजित
कला कन्या महाविद्यालय कोटा में पब्लिक स्पीकिंग और प्रेजेंटेशन स्किल्स की कला एवं व्यक्तित्व विकास विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित