देवेंद्र सक्सेना, कोटा: राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा की भारतीय ज्ञान परम्परा समिति एवं आध्यात्म विज्ञान सत्संग केन्द्र, जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर दिनांक 10.10.2026 को विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों के शारीरिक, मानसिक, नैतिक एवं आध्यात्मिक उन्नयन हेतु ध्यान योग का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डाॅ. सीमा चैहान, ने की, प्रभारी श्रीमती प्रेरणा शर्मा ने सत्संग केन्द्र कोटा के प्रभारी श्री रामलाल और उपाध्यक्ष बृजसुन्दर जी का स्वागत किया। संयोजन श्री रामलाल जी ने सर्वप्रथम सिद्धयोग की संक्षिप्त जानकरी दी और बताया कि आज विश्व का हर आठवाँ व्यक्ति मानसिक तनाव से ग्रसित और भारतीय योग दर्शन के द्वारा इस अवसाद और तनाव को दूर किया जा सकता है।
कार्यक्रम का आरम्भ नशामुक्त भारत की शपथ के साथ हुआ। समर्थ सद्गुरू रामलाल सियाग जी के सिद्धयोग को वैज्ञानिक आधार पर पी.पी.टी. के माध्यम से समझाते हुए कहा कि गुरू रामलाल सियाग द्वारा दिये गये संजीवनी मंत्र द्वारा ध्यान लगाकर हर मनुष्य अपनी कुंडली को जागृत कर सहस्त्रार चक्र में उस परमात्म शक्ति से साक्षात्कार कर सकता है। उन्होंने रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद महर्षि अरविन्द के उदाहरणों के द्वारा ध्यान और योग के महत्व पर प्रकाश डाला। मानसिक शांति, एकाग्रता और अपनी समस्त शारीरिक समस्याओं के समाधान हेतु उन्होंने छात्राओं को प्रतिदिन 15 मिनिट ध्यान लगाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भारतीय ज्ञान परम्परा समिति के सदस्य डाॅ. मनीषा शर्मा, डाॅ. बबीता सिंघल, डाॅ. राजमल मालव, डाॅ. संतोष कुमार मीना, श्री देवेन्द्र कुमार सक्सेना तथा वरिष्ठ संकाय सदस्य श्रीमती सपना कोतरा, डाॅ. अनीता तम्बोली, सुश्री अर्चना सहारे, डाॅ. बीनू कुमावत, डाॅ. कविता मकवाना, डाॅ. कविता मीणा, श्रीमती निकिता मीणा एवं श्री भंवर सिंह सोलंकी उपस्थिति रहे एवं सहायक कर्मचारी श्री नितिन कुमार श्रीमती रूकसाना बेगम ने कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया एवं सिद्धयोग के रूद्राक्ष, ऋषि एवं छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।



More Stories
उत्तराखंड: फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, जानिए क्या थी तीव्रता
व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में विकसित भारत अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित
पीएलएमएस महाविद्यालय परिसर, ऋषिकेश के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ द्वारा संगोष्ठी आयोजित