उत्तर प्रदेश के रामपुर नगर में एक युवक पर दो लड़कियों का दिल आने की खबरें तो आती रहती हैं। यूपी के रामपुर में एक साथ तीन लड़कियों का दिल एक युवक पर आ गया। तीनों रिश्ते में सगी बहनें भी हैं।
हद तो तब हो गई जब परिजनों के विरोध करने पर आठ दिन पहले तीनों प्रेमी के साथ अचानक घर छोड़कर फरार हो गईं। इससे घर में खलबली मची हुई है। लोकलाज के डर से परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी है। वे फिलहाल रिश्तेदारों की मदद से तीनों बहनों की तलाश कर रहे हैं।
मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा हुआ है। आठ दिन पहले तीन सगी बहनें अपने घर से गायब हो गई थी। तीनों बहनों के गायब होने के बाद से ही परिवार के लोग आस-पास के गांवों में उनकी तलाश कर रहे हैं। परिजनों ने सारे रिश्तेदारों एवं मिलने वालों से इस बारे में पूछताछ कर ली है लेकिन अभी उनका कोई पता नहीं चला है।
उधर, गांव में भी तीनों बहनों के गायब होने को लेकर कई तरह-तरह की चर्चाएं हैं। बताया जा रहा है कि तीनों बहनों का प्रेम प्रसंग एक ही युवक से चल रहा है। वे उसी के साथ घर छोड़कर कहीं चली गई हैं। इनमें से दो बहने बालिग जबकि एक नाबालिग है। परिजनों ने अभी इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी है।
थानाअध्यक्ष रविंद्र कुमार का कहना है कि अगर शिकायत मिलती है तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
भोपाल: सांसद आलोक शर्मा को भोपाल गौरव सम्मान, हुईं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
बैरागी कैम्प में उत्तराखंड सरकार द्वारा नूनत न्याय संहिता” विषय पर आयोजित राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का गृहमंत्री अमित शाह ने किया उद्घाटन
हरिद्वार: राजकीय महाविद्यालय मंगलौर में पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन