धनौरी पी.जी. कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत द्वितीय दिवस का आरंभ राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत से हुआ, तत्पश्चात कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमरदीप ने स्वयंसेवियों को योग से संबंधित विभिन्न आसन एवं प्राणायाम के संदर्भ में जानकारी प्रदान की।
शिविर के बौद्धिक सत्र में आमंत्रित सहायक आचार्य श्रीमती अंजली सैनी, रसायन विज्ञान, धनौरी पी.जी कॉलेज ने साइबर सिक्योरिटी पर व्याख्यान सहित नंदा गौरा ऐप के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की ।
तथा सहायक आचार्य श्रीमती मोनिका मित्तल, भौतिक विज्ञान, धनौरी पी.जी कॉलेज के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें स्वयंसेवी नितिन ने प्रथम और स्वयंसेवी अजय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में सह कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कल्पना भट्ट के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला अधिकार अधिनियम पर पॉवर पॉइंट प्रजेंटेशन सहित व्याख्यान प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में एन.एस.एस. स्वयंसेवकों के लिये अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खो-खो जैसे खेलकूद सहित वैचारिक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कॉलेज के समस्त एन.एस.एस. स्वयंसेवी उपस्थित रहे।



More Stories
लग्जरी बसों पर कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश
भारतीय संस्कृति का पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्व है करवा चौथ-नरेश रानी गर्ग
कोटा: “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के तत्वावधान में ज्ञानवर्धक गतिविधि का आयोजन