October 13, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

धनौरी पी.जी. कॉलेज में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित, इशिका को मिला प्रथम स्थान

धनौरी, हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज के कला विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @2047’ विषय पर एक दिवसीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा कला के माध्यम से राष्ट्र निर्माण और उत्तराखंड के विकास की परिकल्पना को अभिव्यक्त करना था।

कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. अलका सैनी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सकारात्मक एवं रचनात्मक सोच विकसित भारत @2047 के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों को कला के माध्यम से सामाजिक जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का आयोजन कला विभागाध्यक्ष डॉ. करिश्मा तोमर के निर्देशन एवं संयोजन में किया गया। इसमें डॉ. अंकित कोहली का विशेष सहयोग रहा तथा असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मीनाक्षी सैनी उपस्थित रहीं।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ‘विकसित भारत 2047’, ‘सरकारी विकास योजनाएं’ तथा ‘उत्तराखंड के विकास की परिकल्पना’ जैसे विषयों पर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में इशिका ने प्रथम, आसुपाल ने द्वितीय तथा शिवानी (एम.ए. प्रथम सेमेस्टर) और रिया ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।निर्णायक मंडल में डॉ. सुनीता पासवान एवं डॉ. प्रियंका कौशिक शामिल रहीं। विजेताओं एवं प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

About The Author