धनौरी, हरिद्वार, 15 अगस्त 2026: “हर हाथ में तिरंगा, हर दिल में हिंदुस्तान ” की भावना के साथ धनौरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी, हरिद्वार में स्वतंत्रता दिवस–2026 का समारोह हर्षोल्लास, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव के वातावरण में भव्य रूप से आयोजित किया गया।
महाविद्यालय परिसर में ध्वजारोहण से लेकर तिरंगा यात्रा, स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि एवं छात्र-छात्राओं के सम्मान तक पूरे कार्यक्रम में राष्ट्रप्रेम की जीवंत झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज फहराने एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री बिजेंद्र कुमार, डॉ. सचिन कुमार शर्मा ,प्राचार्य, डॉ पृथ्वी सिंह विकसित कॉलेज, डॉ. ईवान्शु सैनी,निदेशक, डॉ पृथ्वी सिंह विकसित कॉलेज, नेशनल इंटर कॉलेज धनौरी के प्रधानाचार्य श्री बिजेंद्र सैनी, महाविद्यालय के सचिव श्री आदेश कुमार एवं प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार सहित महाविद्यालय के आचार्यगण, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महाविद्यालय की सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। हाथों में तिरंगा लिए छात्र-छात्राओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता से धनौरी का वातावरण देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। तिरंगा यात्रा ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं राष्ट्रप्रेम का प्रभावशाली संदेश दिया और स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को नई ऊर्जा प्रदान की।
महाविद्यालय की NSS इकाई द्वारा तिरंगे के साथ सेल्फी एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने की गतिविधियाँ आयोजित की गईं। छात्र-छात्राओं ने तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना व्यक्त की। साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष एवं बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
स्वतंत्रता दिवस के विभिन्न कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने अन्य छात्र-छात्राओं को भी महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री बिजेंद्र कुमार ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए राष्ट्र की प्रगति में युवा शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। वहीं महाविद्यालय के सचिव श्री आदेश कुमार सैनी ने छात्र-छात्राओं को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि इसे सुरक्षित रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व भी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर डॉ. सचिन कुमार शर्मा एवं डॉ. ईवान्शु सैनी ने भी छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं।
महाविद्यालय के आचार्यगण, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. कल्पना भट्ट एवं सुश्री मोनिका रानी द्वारा प्रभावशाली एवं गरिमापूर्ण ढंग से किया गया।
समारोह के दौरान पूरा महाविद्यालय परिसर देशभक्ति, ष्ट्रीय एकता और गौरव के रंग में रंगा नजर आया। तिरंगे की शान, देशभक्ति के नारों, तिरंगा यात्रा, स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि तथा छात्र-छात्राओं के उत्साह ने स्वतंत्रता दिवस समारोह–2026 को यादगार बना दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं समृद्धि के संकल्प के साथ हुआ।


More Stories
महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय नानकमत्ता में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
गजा व निकटवर्ती क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, छात्र छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी
स्वतंत्रता सेनानी परिवारों का सम्मान, डीएम मयूर दीक्षित ने कहा—इनके वंशजों की सेवा करना गौरव की बात