युवती द्वारा धर्म परिवर्तन कर प्रेम विवाह करने और फिर दोनों के द्वारा कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार आने का मामला सामने आया है।
मामला उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद से है। युवती ने पहले धर्म परिवर्तन कर अपने प्रेमी से विवाह किया और फिर दोनों कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार आ गए।
जानकारी के अनुसार अमीनगर सराय में सिंघावली अहीर क्षेत्र के युवक का पड़ोस के गांव की रहने वाली दूसरे वर्ग की युवती से प्रेम-प्रसंग था।
युवती ने सोमवार सुबह को पहले धर्म परिवर्तन किया और उसके बाद दोनों ने दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया। विवाह का पंजीकरण कराने के बाद दोनों बाइक से कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार के लिए रवाना हो गए।
वहीं, सिंघावली अहीर थाना प्रभारी कोशलेंद्र यादव का कहना है कि इस बारे में जानकारी नहीं है। कोई शिकायत मिलती है तो उसके आधार पर कार्रवाई होगी।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट, पिथौरागढ़ में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र संघ चुनाव 2026 की प्रक्रिया प्रारम्भ
राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव में चित्रकला व स्लोगन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर विद्या भारती रचेगी विश्व कीर्तिमान, 25 सितंबर को कुंभनगरी हरिद्वार सहित देशभर में होगा सामूहिक गायन