अभिनव कौशिक एनटीन्यूज़, हरिद्वारः जनपद हरिद्वार के ज्वालापुर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक कारोबारी से आरबीआई अधिकारी बनकर 7 लाख की ठगी करने वाली शातिर महिला को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। पिछले साल सितंबर माह में महिला खुद को आरबीआई अधिकारी बताते हुए एसबीआई बैंक की डिस्पेंसरी हरिद्वार में स्थापित करने का झांसा देकर 7 लाख ठगे थे।
इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पूर्व में एक आरोपी गिरफ्तार हुआ था जिसके बाद महिला की भूमिका प्रकाश में आई थी। इसके बाद पुलिस ने महिला को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।
सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह ने ने बताया कि लोकेश कुमार निवासी सुभाष नगर ज्वालापुर ने मनोज शर्मा व पांच अन्य आरोपियों के खिलाफ एसबीआई बैंक की डिस्पेंसरी खुलवाने के नाम पर ₹700000 की ठगी करने का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में मनोज शर्मा पुत्र राजपाल निवासी मुजफ्फरनगर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
मनोज ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे जिसके बाद पुलिस ने अन्य कई गंभीर धाराओं को बढ़ाया गया था। यह बात भी सामने आई थी कि यह गिरोह अक्सर लोगों को आरबीआई बैंक अधिकारी बनकर ठगने का काम करता है। इसमें टीना उर्फ स्वेता पत्नी संदीप निवासी भजनपुरा उस्मानपुर उत्तर पूर्वी दिल्ली की भूमिका सामने आई थी जो खुद को आरबीआई अधिकारी बनकर पीड़ित से मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।



More Stories
उत्तराखंड को घुसपैठिया कहने पर अखिलेश यादव के खिलाफ शिवसेना का जोरदार प्रदर्शन
हरिद्वार में 25वीं उत्तराखंड स्टेट मिनी सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन
एनयूजे आई की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण संपन्न, अध्यक्ष पद पर देवेंद्र शर्मा और महामंत्री पद की जोगेंद्र सिंह मावी ने ली शपथ