डीपी उनियाल गजा: टिहरी गढ़वाल विकास खंड फकोट के चाका क्वीली मे हंश फाउंडेशन अस्पताल सतपुली पौड़ी के द्वारा निशुल्क नेत्र जाँच व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
इसमे नेत्र जाँच के साथ साथ व्लड प्रेशर, शूगर एवं सामान्य जांच भी की गई, एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में 165 लोगों ने नेत्र व स्वास्थ्य जांच कराई।
शिविर में डा. स्कंद मंमगाई, डा. भूपेंद्र सिंह, फार्मसिष्ट विवेक कुमार, कैंप कोआर्डिनेटर संतोष कुमार, स्टाफ सहयोगी रविंद्र ने बताया कि 26 लोगों को नेत्र आप्रेशन के लिए पाया गया है जिनको आगामी 31 मार्च को हंश फाउंडेशन सतपुली के वाहन से ले जाया जायेगा तथा आप्रेशन कराने के बाद वापस चाका क्वीली मे लाया जाना है। यह सभी सेवायें निशुल्क हैं। शिविर में 135 लोगों को दवाई व चश्मा वितरण किया गया है।
लोगों को नेत्र रोग व अन्य स्वास्थ्य सम्बंधित जानकारी भी दी गई है। इस अवसर पर शिविर में सहयोग हेतु अनिल कुमार प्रशासक लवा, भाजपा नेता गिरीश बंठवाण, व्यापार सभा अध्यक्ष जीतराम उनियाल, मंत्री शेर सिंह पयाल, दिनेश उनियाल, आशीष , मोर सिंह, पर्यावरण मित्र गोपाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।


More Stories
थत्यूड़: ग्राम भैसवाड़सारी के लिए स्वयंसेवकों ने उठाई आंगनबाड़ी की मांग
राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी गोलापार की एनएसएस के शिविर के चौथे दिन विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
महाविद्यालय मालदेवता में वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव के द्वितीय दिवस पर हुए रोमांचक मुकाबले