July 17, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

कोटा: सामाजिक समरसता मंच पर आस्था सक्सेना का सुमधुर गायन विभिन्न क्षेत्रों की 101 प्रतिभाएं सम्मानित…

देवेंद्र सक्सेना,कोटा, राजस्थान, 23 मार्च 2025 : हनुमान भक्त मंडल कोटा सामाजिक समरसता गतिविधियों के अंतर्गत सर्व जातीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन स्वामी विवेकानंद शिक्षा समिति के सभागार में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर साहित्य संगीत अभिनय खेल आदि की 101 से अधिक हाड़ौती शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित गायिका आस्था सक्सेना ने अपनी सुरीली आवाज में राम भजन गाकर सभी सुधी श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।

मुख्य अतिथि राजस्थान के समरसता संयोजक श्री तुलसी नारायण सिंह, डॉ 0 सी एस सुशील, आबकारी अतिरिक्त निदेशक श्री नरेश मालव, श्री अनिल जैन,संयोजक महेश गौतम,प्रांत कुटुंब प्रबोधन राम विलास आदि ने

कथक गुरु गोविंद गंधर्व, गायिका आस्था सक्सेना, नृत्य कलाकार कुणाल गंधर्व, इतिशा आचार्य, नेहा पांचाल , दीगोद के लोक कलाकार मथुरा लाल, धन राज, भंवर लाल पारेता सहित एक सो एक प्रतिभाओं का सम्मान किया।

कार्यक्रम का संचालन हरिहर बाबा ने किया।

About The Author

You may have missed