लक्सर हरिद्वार, 5 नवंबर 2026 : आज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लक्सर हरिद्वार में देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत एकदिवसीय अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के विषय विशेषज्ञ अहमदाबाद से आए हुए डॉक्टर मनीष चंद्रा जी ने छात्र-छात्राओं को स्वरोजगार से संबंधित अनेक जानकारियां दी और अनेक उदाहरणों के माध्यम से छोटी से छोटी समस्या से कैसे रोजगार को बढ़ाया जा सकता है इस पर विस्तृत रूप से चर्चा की साथ ही देवभूमि उद्यमिता परियोजना के अंतर्गत आने वाले योजनाओं को छात्रों के सम्मुख रखा। छात्र-छात्राओं को अनेक प्रकार से अपने व्यक्तित्व का विकास कर स्थानीय संसाधनों से रोजगार को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर सुशील भाटी जी द्वारा छात्रों को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया गया उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों से स्वरोजगार को उत्पन्न किया जा सकता है।
छात्र-छात्राओं द्वारा रोजगार से संबंधित प्रश्नों का समाधान डॉ मनीष चंद्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।




More Stories
महाविद्यालय नैनबाग में पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
जनजातीय गौरव दिवस के तहत पारम्परिक लोकगीतों की शानदार प्रस्तुतियाँ
महाविद्यालय मजरा महादेव में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित