नाल्को (नेशनल अल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड) (NALCO) ने मैनेजर, डिप्टी मैनेजर, ग्रुप जनरल मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, डिप्टी जनरल मैनेजर और सीनियर मैनेजर जैसे पदों पर भर्ती निकाली है. मैनेजर और डिप्टी मैनेजर जैसे पदों पर भर्ती होने के बाद उम्मीदवार को शानदार सैलरी पैकेज मिलेग ।
इस भर्ती के संबंध में विज्ञापन 6-12 नवंबर के रोजगारj समाचार पत्र में प्रकाशित हुआ है. नाल्को में निकली भर्ती के लिए आवेदन आठ नवंबर से 12 नवंबर तक होंगे। नाल्को की अधिसूचना के अनुसार मैनेजर समेत विभिन्न पदों पर कुल 86 वैकेंसी है। यह भर्तियां एच एंड ए, पीआर एंड सीसी, सिस्टम्स, सिविल, लॉ, फाइनेंस, माइनिंग, केमेस्ट्री/लैब, जियोलॉजी, मार्केटिंग, मैटेरियल और हॉर्टिकल्चर डिसिप्लिन में होंगी।
जानकारी के लिए दिए गए वेबसाइट पर जाएं www.nalcoindia.com
नोटिफिकेशन के अनुसार, डिप्टी मैनेजर की 51 वैकेंसी है। जबकि जनरल मैनेजर की 12, ग्रुप जनरल मैनेजर की 03, मैनेजर की 5, असिस्टेंट जनरल मैनेजर की 07, डिप्टी जनरल मैनेजर की 01 और सीनियर मैनेजर की 07 वैकेंसी है।
नाल्को भर्ती में पदों के लिए मांगे गए अनुभव की बात करें तो डिप्टी मैनेजर के लिए 5 साल, जनरल मैनेजर के लि 20 साल, ग्रुप जनरल मैनेजर के लिए 23 वर्ष, मैनेजर के लिए आठ, असिस्टेंट जनरल मैनेजर के लिए 14, डिप्टी जनरल मैनेजर के लिए सात, सीनियर मैनेजर के लिए 11 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।


More Stories
पूर्व मुख्यमंत्री मे०ज० (से०नि०) भुवन चंद्र खंडूड़ी की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब,पुत्र मनीष ने दी पिता को मुख्यग्नि
हरिद्वार ग्रामीण की युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक ,सौरभ सैनी के नेतृत्व में सम्पन्न
पी जी कॉलेज, कोटद्वार में आयोजित उद्यमिता ओरिएंटेशन कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सीखे उद्यमिता के गुर