डी पी उनियाल, गजा: उद्यान रक्षा सचल दल गजा मे विगत वर्षों कार्यरत सहायक उद्यान अधिकारी पंकज कुमार पटवाल अब जिला उद्यान अधिकारी टिहरी गढ़वाल के पद पर स्थानांतरित हो कर आये हैं।
गजा मे कार्यरत रहते हुए उन्होंने कृषकों को उद्यान लगाने के लिए प्रेरित किया तथा कीवी व इटैलियन सेब मे क्षेत्र को नई पहचान दिलाने का काम किया है, उनके ही कार्यकाल में श्रीमती सीता चौहान को ‘कीवी क्वीन ‘ तथा मान सिंह चौहान को ‘ राइफल मैन से कीवी मैन’ के रुप में जाना गया।
कर्तब्य के प्रति समर्पित, व्यवहार कुशल, विनम्र स्वभाव के पंकज कुमार पटवाल गजा से स्थानांतरित हो कर फकोट व फिर पदोन्नति से उद्यान विशेषज्ञ अधिकारी कोटद्वार मे कार्यरत रहे हैं।
वर्तमान में उनका स्थानांतरण कोटद्वार से जनपद टिहरी मे जिला उद्यान अधिकारी के पद पर होने पर नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, पूर्व अध्यक्ष मीना खाती, पूर्व प्रमुख फकोट राजेन्द्र सिंह भंडारी, पूर्व जिला मंत्री भाजपा गजेंद्र सिंह खाती, पूर्व प्रधान गौंसारी मान सिंह चौहान, सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश प्रसाद उनियाल, ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।



More Stories
हरिद्वार के पीसीएस अधिकारी उत्तम कुमार ने लिया वीआरएस, युवाओं को रोजगार न देने से थे आहत
उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ का जनपद हरिद्वार में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री धामी ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंच अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि