डी पी उनियाल, गजा: उद्यान रक्षा सचल दल गजा मे विगत वर्षों कार्यरत सहायक उद्यान अधिकारी पंकज कुमार पटवाल अब जिला उद्यान अधिकारी टिहरी गढ़वाल के पद पर स्थानांतरित हो कर आये हैं।
गजा मे कार्यरत रहते हुए उन्होंने कृषकों को उद्यान लगाने के लिए प्रेरित किया तथा कीवी व इटैलियन सेब मे क्षेत्र को नई पहचान दिलाने का काम किया है, उनके ही कार्यकाल में श्रीमती सीता चौहान को ‘कीवी क्वीन ‘ तथा मान सिंह चौहान को ‘ राइफल मैन से कीवी मैन’ के रुप में जाना गया।
कर्तब्य के प्रति समर्पित, व्यवहार कुशल, विनम्र स्वभाव के पंकज कुमार पटवाल गजा से स्थानांतरित हो कर फकोट व फिर पदोन्नति से उद्यान विशेषज्ञ अधिकारी कोटद्वार मे कार्यरत रहे हैं।
वर्तमान में उनका स्थानांतरण कोटद्वार से जनपद टिहरी मे जिला उद्यान अधिकारी के पद पर होने पर नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, पूर्व अध्यक्ष मीना खाती, पूर्व प्रमुख फकोट राजेन्द्र सिंह भंडारी, पूर्व जिला मंत्री भाजपा गजेंद्र सिंह खाती, पूर्व प्रधान गौंसारी मान सिंह चौहान, सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश प्रसाद उनियाल, ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।


More Stories
हरिद्वार: कांवड़ यात्रा के बाद साधु संतों ने सभी से की अपील, जानिए..
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में हर घर तिरंगा अभियान–2026 के अंतर्गत हुआ पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़: हर घर तिरंगा अभियान के तीसरे दिन पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन