हरिद्वार, 18 अक्टूबर। आर्यनगर स्थित पातंजल योग धाम में आयोजित सात दिवसीय योग ध्यान शिविर संपन्न हो गया। शिविर के समापन पर पातंजल योगधाम के अध्यक्ष स्वामी मेघानंद सरस्वती ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में विभिन्न राज्यों से आए सौ से अधिक साधकों ने प्रतिभाग किया।
12 से 18 अक्टूबर तक आयोजित किए गए शिविर में साधकों को महर्षि पतंजलि द्वारा प्रतिपादित अष्टांग योग का सैद्धांतिक और क्रियात्मक प्रशिक्षण दिया गया।
उन्होंने बताया कि योग साधना से असाध्य रोगों का उपचार और धारणा और ध्यान से समाधि की स्थिति में पहुंचना संभव है। स्वामी योगानंद सरस्वती ने बताया कि पातंजल योगधाम योग साधना का प्रमाणित केंद्र है और पांच दशक से योग साधना शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पातंजल योगधाम के जनसंपर्क अधिकारी त्रिलोक वत्स ने बताया कि आम लोगों को योग का प्रशिक्षण देने के लिए पूरे वर्ष समय-समय पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जाता है।
शिविर में शामिल हुए महाराष्ट्र से आए एसबीआई के सेवानिवृत्त अधिकारी अनिल गुप्ता व उदयपुर राजस्थान के पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर विजयवर्गीय ने बताया कि शिविर में भाग लेकर उन्हें योग और ध्यान साधना का अदभूत अनुभव प्राप्त हुआ है। प्रैसवार्ता में वेदव्रत सैनी व भगत सिंह भी मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन