हरिद्वार: लक्सर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर स्थित पीएनबी शाखा में बुधवार सवेरे 9. 30 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।
आग लगने के कारण बैंक परिसर में धुआं ही धुआं हो गया। बैंक कर्मचारियों ने फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काबू पाया। गनीमत मत रही की बैंक में कोई हानि नहीं हुई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैंक में कर्मचारियों से जानकारी ली। बैंक में धुएं का गुब्बार रहा, जिसके कारण घंटों तक कार्य ठप रहा।
ब्रांच मैनेजर तरूण कुमार ने बताया कि जब सुबह 9.30 बजे सिक्योरिटी गार्ड ने बैंक का गेट खोला और सफाई कर्मचारी ने अंदर पहुंचकर जैसे लाईट, पंखे, एसी के स्विचों को ऑन किया तभी एसी वाली लाईन शॉर्ट सर्किट हो गयी और तारों में आग लग गई। तभी सफाई कर्मचारी व गार्ड ने बैंक में लगे फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काबू पाया।
आग से कोई जन हानि नहीं हुई है। आग लगने से बैंक परिसर में धुएं का गुबार छा गया, जिस कारण से घंटों तक कार्य बाधित रहा। दोहपर 12 बजे के बाद से ही बैंक में कार्य प्रारंभ हो सका।


More Stories
कोटा: भारत तिब्बत सहयोग मंच की प्रांतीय कार्यकारणी घोषित, सिसोदिया महामंत्री और श्रीमती राजेश महिला विभाग अध्यक्ष
महाविद्यालय नानकमत्ता में एक दिवसीय देव भूमि उद्यमिता योजना अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित
हरिद्वार: जमीन मालिक और कॉलोनाइजर के विवाद में फंसे प्लॉट खरीदार, प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार