नई दिल्ली: पीएम किसान सम्मान निधि के मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है. पीएम मोदी की तरफ से 31 मई को किसानों के खाते में 11वीं किस्त के 2000 रुपये ट्रांसफर किए गए थे. उसके बाद केवाईसी करने की अंतिम तारीख एक बार फिर बढ़ाई गई.
लेकिन अब 12वीं किस्त खाते में कब आएगी इसको लेकर जानकारी सामने आ रही है. इस योजना के तहत सरकार किसानों को सालाना 6 हजार रुपये देती है.
इस राशि को सरकार की तरफ से दो-दो हजार की तीन किस्तों में दिया जाता है. पहली किस्त हर साल 1 अप्रैल से जुलाई के बीच, दूसरी किस्त 1 अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त का पैसा दिसंबर से मार्च के बीच किसानों के खाते में भेजा जाता है. पहली किस्त (11वीं किस्त) किसानों के खाते में 31 मई को आ चुकी है. इससे पहले 1 जनवरी 2022 को खाते में पिछले साल की आखिरी किस्त भेजी गई थी.
अब किसानों को 12वीं किस्त का इंतजार है. इस किस्त का पैसा अगस्त से सितंबर के बीच में ट्रांसफर होने की उम्मीद है. कृषि मंत्रालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 12वीं किस्त को सरकार की तरफ से 1 सितंबर को देशभर के किसानों के खाते में ट्रांसफर किये जाने की उम्मीद है. दूसरी तरफ सरकार की तरफ से ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 जुलाई कर दिया गया है.
सूत्रों का यह भी कहना है कि 31 जुलाई के बाद ई-केवाईसी की तारीख को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा. ऐसे में 31 जुलाई तक ई-केवाईसी कराने वालों को ही भविष्य में पीएम किसान निधि का फायदा मिलेगा. अगर आपने भी अभी तक ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है तो जल्दी से जल्दी इस काम को निबटा लें.



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन