October 10, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

पीएलएमएस महाविद्यालय परिसर, ऋषिकेश के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ द्वारा संगोष्ठी आयोजित

ऋषिकेश : पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर, श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, ऋषिकेश में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) के तत्वाधान में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व वक्ता प्रो. वी. के. शर्मा रहे, जो यूनिवर्सिटी ऑफ मियामी, फ्लोरिडा के केमिकल, एनवायरनमेंटल एंड मैटेरियल्स इंजीनियरिंग विभाग से जुड़े हैं।

कार्यक्रम के दौरान IQAC के निदेशक प्रो. जी. के. ढींगरा ने मुख्य वक्ता को पौधा व स्मृति चिह्न भेंट कर उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर परिसर के निदेशक प्रो. एम. एस. रावत ने कहा कि प्रो. वी. के. शर्मा जैसे प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों से विद्यार्थियों का संवाद और उनके अनुभवों को सुनना विद्यार्थियों में नई जिज्ञासा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा शोध के प्रति रुचि विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन ने भी कार्यक्रम की सराहना की और इस प्रकार के शैक्षणिक आयोजनों को विद्यार्थियों के ज्ञान एवं व्यक्तित्व विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

प्रो. वी. के. शर्मा पर्यावरण रसायन विज्ञान और जल उपचार प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त वैज्ञानिक हैं। वे अपने क्षेत्र के अत्यधिक उद्धृत शोधकर्ताओं में शामिल हैं और शीर्ष एक प्रतिशत शोधकर्ताओं में स्थान रखते हैं।

अपने व्याख्यान के दौरान प्रो. शर्मा ने विद्यार्थियों के साथ अपनी शैक्षणिक एवं शोध यात्रा के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि किस प्रकार उनकी यात्रा शुरू हुई और वे आगे बढ़ते हुए मियामी तक पहुँचे। उन्होंने अपने जीवन के महत्वपूर्ण अनुभवों, शोध के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों तथा उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

कार्यक्रम में प्रो. डी. सी. गोस्वामी, प्रो. सीमा बेनीवाल सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

इस संगोष्ठी में विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिकों के अनुभवों से परिचित कराना तथा उनमें शोध, नवाचार और वैज्ञानिक चिंतन के प्रति रुचि विकसित करना था।

About The Author