July 17, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

पूर्व विधायक के प्रपौत्र मोहनीश त्रिवेदी सपा छोड़ कर भाजपा में हुए शामिल

*आकाश सिंघल की रिपोर्ट*

  • उत्तर प्रदेश टिम्बर एसोसिएशन के कई जिलों के पदाधिकारियो ने भी ली सदस्यता

 

उत्तर प्रदेश से आकाश सिंघल की रिपोर्ट: आज दिनांक 1 मई 2023 को उत्तर प्रदेश टिम्बर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष, समाजवादी व्यापार सभा के पूर्व प्रदेश सचिव एवम् पूर्व विधायक व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. पंडित रामपाल त्रिवेदी जी के प्रपौत्र श्री मोहनीश त्रिवेदी समाजवादी पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए।

श्री त्रिवेदी जी को सदस्यता भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री माननीय ब्रजेश पाठक जी द्वारा दिलवाई गईl उत्तर प्रदेश टिम्बर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी द्वारा स्मृति चिन्ह दे कर श्री ब्रजेश पाठक जी का स्वागत किया गया।

श्री त्रिवेदी के साथ प्रमुख रूप से प्रदेश संरक्षक अख्तर खान,अयोध्या से प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद सिंह,देवेंद्र सिंह,सत्य नारायण, अमरोह से मोहम्मद रजा,सरफराज हुसैन,फरमान, मो. जमीर,मेरठ से सुहैल,सिकंदर,गाजियाबाद से सुरेन्द्र कुमार,मोहम्मद आबिद, हापुड़ से जलालुद्दीन अंबेडकर नगर से राकेश वर्मा,दिलीप कुमार, मलिहाबाद से रामभजन, फैजाबाद से अंब्रिश गुप्ता,हरदोई से हरगोविंद शर्मा,छोटू शर्मा, उन्नाव से अनिल,लखनऊ जिला से रितेश शर्मा, रामभजन,सगीर,सुभाष शर्मा,मुन्ना,सूर्य प्रकाश, राशिद, काशिफ,अवधेश कुमार शुक्ला,इलियास,धर्मेंद्र,सलीम व असलम सहित सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश के दर्जनों जिलों के सैकड़ों पदाधिकारी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेंगे।

इस मौके पर अधिवक्ता आशीष त्रिवेदी,विवेक पांडे,जितेंद्र सिंह,प्रखर श्रीवास्तव, कासिफ भी मौजूद रहे।

About The Author

You may have missed