नवल टाइम्स न्यूज़: आज दिनांक 2 10 2023 में शिव सेना जिला कार्यालय कटारपुर चौक पर भारत के दूसरे प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती का कार्यक्रम गढ़वाल मंडल प्रमुख श्री देवेंद्र प्रजापति जी के नेतृत्व में शास्त्री जी को याद जयंती कार्यक्रम किया गयाा।
जिसमें सभी शिव सैनिको ने जय जवान जय किसान का नारा देने वाले श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की नीतियों से प्रभावित होकर सभी शिव सैनिको ने लाल बहादुर शास्त्री जी की चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गढ़वाल मंडल प्रमुख देवेंद्र प्रजापति ने बताया की लाल बहादुर शास्त्री जी के सरल स्वभाव सौम्य विचारो से जो हमे प्रेरणा मिलती है वह हमे जीवन में सही तरीके से जीने की सीख देती है और हम सभी को अपने जीवन में अच्छे लोगों की अच्छाइयों को कभी भुलाया नहीं चाहिए।
उन्होंने कहा कि आज भारत माता के लाल चरित्रवान, निष्ठावान व देशभक्त लालबहादुर शास्त्री की जयन्ती है । जिन्होने जय जवान जय किसान को चरितार्थ किया।
पुष्प श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित गढ़वाल मंडल उप प्रमुख रवि बखसी, गढ़वाल मंडल सचिव सत्यवीर सिंह राठौड़, प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर चौहान, हरिद्वार किसान मोर्चा जिला प्रमुख नूतन उपाध्याय ,हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा संपर्क प्रमुख नेमचंद सैनी, रानीपुर विधानसभा प्रमुख अजय कुमार कश्यप ,राजू राठौर, प्रशांत कुमार, कुलदीप कुमार, सरवन कुमार, रवि कुमार, निशांत प्रजापति शेखर ,सुनील आदि पदाधिकारि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


More Stories
राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं- डॉ. इवान्शु सैनी
धनौरी पी.जी. कॉलेज में विश्व दर्शन दिवस के उपलक्ष्य में हुआ एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
रुद्रप्रयाग: महाविद्यालय जखोली के स्वयंसेवियों ने इंद्रनगर महाविद्यालय लिंक मार्ग पर चलाया सघन स्वच्छता अभियान