रायपुर से हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की दुखद खबर आई है जिसमें दो पायलटों के निधन का समाचार है
जानकारी के अनुसार रायपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हो गया है. स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए बताया कि इस दुर्घटना में दो पायलट की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक, एक प्रशिक्षण हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
इस हादसे में कैप्टन गोपाल कृष्ण पांडा और कैप्टन एपी श्रीवास्तव की मौत हुई है.
हादसा 9:10 मिनट पर हुआ. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दुख जताया है.उन्होंने ट्वीट किया, “अभी रायपुर में एयरपोर्ट पर स्टेट हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की दुखद सूचना मिली. इस दुखद हादसे में हमारे दोनों पायलट कैप्टन पंडा और कैप्टन श्रीवास्तव का दुखद निधन हो गया है. इस दुःख की घड़ी में ईश्वर उनके परिवारजनों को संबल एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे.


More Stories
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अमेरिका की धरा पर गूंजा भारत का वंदेमातरम…. ..देवेंद्र सक्सेना
धनौरी पी.जी. कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफल आयोजन
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़: हर घर तिरंगा अभियान-2026 के पांचवें दिन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन