- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
एनटीन्यूज़,उत्तराखंड: एक युवती ने देहरादून के बैंक कर्मचारी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी एक युवती ने देहरादून के कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार, युवती ने बताया कि साल 2018 में उसकी मुलाकात आशीष तिवारी निवासी देहरादून से हुई। दोनों के बीच लगातार बात होने के बाद दोनों में प्रेम-प्रसंग हो गया। इस दौरान आरोपी द्वारा पीडि़ता को शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए गए। उस दौरान युवती ने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद 2019 में युवती ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई। लेकिन शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी ने युवती को शादी का झांसा दिया और बहला फुसलाकर कर समझौता कर लिया।
युवती ने पुलिस के बताया कि इसके बाद आरोपी आशीष तिवारी ने दोबारा दोबारा शादी का झांसा दिया और दुष्कर्म करता रहा। लेकिन अब युवती को जानकारी मिली है कि आरोपी आशीष तिवारी शादी के लिए लड़की तलाश कर रहा है।
वहीं, थाना कैंट प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर सरकारी बैंक कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है


More Stories
भारतीय ज्ञान प्रणालियों के ढांचों के साथ मनोवैज्ञानिक निदान और उपचार प्रक्रियाओं के एकीकरण पर 7वां अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित
धनौरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी में, “उत्तराखंड के सतत विकास हेतु विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में प्रगति” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में बौद्धिक संपदा अधिकार विषय पर व्याख्यान श्रृंखला आयोजित