संजीव शर्मा,एनटीन्यूज़(नवल टाइम्स न्यूज़)हरिद्वार: शिव विहार कालोनी ज्वालापुर में पूर्वांचल विकास पार्टी(purvanchal vikas party) (सामाजिक संगठन) के पदाधिकारियों की उत्तराखंड में पूर्वांचली लोगो की सर्वांगीण विकास एवं आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए आगे की रणनीति व रुपरेखा तैयार की गई.
अगामी चुनाव को देखते हुए बैठक में ये निर्णय लिया गया कि हमारी पार्टी निष्पक्ष रूप से उन्ही दलों का समर्थन करेगी जो पूर्वांचली प्रदेश से सम्बंधित लोगो के विकास एवं उत्थान के लिए कटिबद्ध होंगे.
अध्यक्ष प्रांजल श्रीवास्तव ने बताया कि इस कार्यक्रम को गति देने के लिए पार्टी का जनसम्पर्क सदस्यता अभियान जोरो शोरो से चालू है I
बैठक में प्रांजल श्रीवास्तव अधक्ष्यत व सदस्यों अनिल कुशवाहा , विजय कुमार चौधरी , अजय मिश्रा , संदीप गुप्ता , रणजीत कुमार , कौशल किशोर सक्सेना आदि ने अपने विचार रखे I
अध्यक्ष प्रांजल श्रीवास्तव ने पूर्वांचली प्रदेश से सम्बंधित लोगो से अपील की है कि अपने समाज के साथ जुड़ें तथा पार्टी की सदस्यता हेतु फोन नंबर – 8192 8484 26 / 9627 3659 55 पर सम्पर्क कर सकते हैं.


More Stories
जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों-कर्मचारियों को कार्यमुक्त करने की मांग, भीषण गर्मी में बढ़ी मुश्किलें
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ के छात्र-छात्राओं का देवलसारी में एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण
संघर्ष, समर्पण और जनसेवा की मिसाल है हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्ष की यात्रा-डा.रमेश पोखरियाल निशंक