एनटीन्यूज़ : एम्स ऋषिकेश से एक डॉक्टर द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है.
जानकारी के अनुसार प्रदीप पांडे, लॉ ऑफिसर, एम्स हॉस्पिटल ऋषिकेश के द्वारा कोतवाली हाजा पर सूचना दी गई कि एम्स हॉस्पिटल ऋषिकेश के होटल में एक रूम में एक व्यक्ति के द्वारा सुसाइड कर लिया गया है|
प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश मय फ़ोर्स एम्स हॉस्पिटल ऋषिकेश पहुंचे तो जानकारी प्राप्त हुई कि एम्स हॉस्पिटल ऋषिकेश के हॉस्टल के रूम में डॉक्टर शिवानंद बौन पुत्र बचकान्त बौन निवासी 28/8527 गंगा कॉलोनी बसवाकल्याण जिला बिदार कर्नाटक, हाल- जूनियर रेजिडेंट एम्स हॉस्पिटल ऋषिकेश 26 वर्ष के द्वारा अपने हॉस्टल के रूम में सुसाइड कर लिया गया है|
मृतक शिवानंद बौन के शव को पुलिस फोर्स के पहुंचने से पूर्व ही ऐम्स हॉस्पिटल स्टाफ के द्वारा मोर्चरी में शिफ्ट कर दिया गया है| मृतक एम्स ऋषिकेश में MBBS(PG) कोर्स का अंतिम वर्ष का छात्र था|
मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाकर हॉस्टल के कमरे का भौतिक निरीक्षण किया गया तो मृतक के रूम में कुछ दवाइयां व इंजेक्शन मिले है जिन्हें कब्जा पुलिस लिया गया है| शव का पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है| मृत्यु संबंधी कारणों की जांच एवं अग्रिम आवश्यक कार्यवाही जारी है|


More Stories
डाक कांवड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब- आज 60.70 लाख शिवभक्तों पवित्र गंगाजल लेकर हुए अपने गंतव्य की ओर रवाना
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में “हर घर तिरंगा अभियान” के अंतर्गत ऑनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित
अमर शहीद रायफलमैन मंदीप सिंह रावत की पुण्य स्मृति में नगर स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन