अभिनव कौशिक, एनटीन्यूज़,हरिद्वार:   हरिद्वार के रोशनाबाद के औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित रामनगर कॉलोनी में महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कॉलोनी के नाले में प्लास्टिक के बोरे में बंधा महिला का शव प्राप्त हुआ है। महिला के गले मे कपड़े का फंदा भी लगा हुआ मिला। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रथम दृष्टया हत्या का माना जा रहा है मामला।

पुलिस द्वारा स्थानीय निवासियों से पूछताछ कर जुटाई जा रही है महिला के बारे में जानकारी।

मृतक महिला की अभी तक पहचान नहीं हुई है।