डी पी उनियाल गजा: नरेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र के गजा मंडल में सभी मोर्चों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की कार्यशाला का आयोजन बारातघर गजा में किया गया।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं कार्यक्रम संयोजक गिरीश चंद्र बंठवाण, नगर पंचायत गजा निवर्तमान अध्यक्ष मीना खाती ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए मंडल अध्यक्ष रतन सिंह रावत ने मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश चंद्र बंठवाण सहित सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के संयोजक गिरीश चंद्र बंठवाण ने मोर्चा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन पर्व पर अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाना लक्ष्य रखा गया है लेकिन सदस्य के साथ ही पार्टी की विचारधारा को हर बूथ स्तर तक आम आदमी तक पहुंचाना होगा तभी राष्ट्र प्रथम की भावना विकसित होगी, युवाओं को विशेष रूप से सदस्य बनाने का काम करना है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हर बूथ को 51प्रतिशत से अधिक लोगों को जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए,बूथ मैनेजमेंट मजबूत होगा तो संगठन मजबूत होगा, पार्टी की विचारधारा को हर गांव गली तक पहुंचाना ही संकल्प लेना है, बूथ विस्तारक, पन्ना विस्तारक,मंडल विस्तारकों को सक्रिय भूमिका निभानी है।
इस अवसर पर नगर पंचायत निवर्तमान अध्यक्ष मीना खाती ने भी सभी लोगो को सहयोग की भावना से प्रेरित होकर कार्य करने को कहा।
कार्यशाला में जनपद मंत्री गजेन्द्र सिंह खाती, मंडल महामंत्री ज्योति प्रसाद पंत, ईश्वरी प्रसाद विजल्वाण,जोत सिंह असवाल, शैलेन्द्र चौहान, शूरवीर सिंह गुसाईं, श्रीमती कांता सजवाण, बीर सिंह असवाल, जीतराम उनियाल,सत्ये सिंह गुसाईं,हंसलाल सिंह चौहान,विजय राम उनियाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य चाका राजेश्वरी असवाल सहित अन्य दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


More Stories
ज्वालापुर: पार्षद अनुज सिंह ने फिर किया कक्षा 10वीं-12वीं के मेधावी छात्रों का सम्मान
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान तथा उनके परिवारों के हितों की रक्षा के लिए उठाए जा रहे हैं सराहनीय कदम- जितेन्द्र रघुवंशी
तबला सम्राट पंडित किशन महाराज के पुण्य दिवस पर संक्षिप्त श्रध्दांजलि लेख