देवेंद्र सक्सेना, कोटा, 27 – 10 – 2025 : दीपों का यह पावन पर्व केवल प्रकाश का ही नहीं आत्मीयता और संगठन के प्रज्जवलन का भी प्रतीक है इस मंगल भावना के साथ गायत्री शक्तिपीठ विज्ञान नगर, कोटा पर दीपावली मिलन एवं कार्यकर्ता गोष्ठी का आयोजन किया गया गया ।
जिसमें शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा नियुक्त सह व्यवस्थापक प्रभा शंकर दुबे ने आगामी जनवरी 2026 में आयोजित होने वाले शताब्दी समारोह में तन मन धन से सहयोग करने के लिए व्यापक जन सम्पर्क अभियान की प्रेरणा दी
उन्होंने बताया कि 7 नवंबर को कोटा में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 450 विद्यालयों में आयोजित होगी जिसमें 60,000 विद्यार्थी भाग लेंगे।
वंदनीया माताजी जन्म शताब्दी समारोह हरिद्वार में जनवरी 2026 में देश विदेश से अनगिनत परिजन भाग लेंगे जिसमें कोटा से भी अधिक से अधिक समय दान अशंदान किया जाएगा। अतः सभी से सहयोग अपेक्षित है।
स्नेह मिलन समारोह में वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री जीडी पटेल, श्री रामरतन नरवर, संस्कृति ज्ञान परीक्षा संयोजक श्री आर डी शर्मा, जिला संयोजक हेमराज पांचाल, सीपी विजय सहित बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के समर्पित कार्यकर्ता भाई बहिन उपस्थित थे।



More Stories
आईआईएम काशीपुर में नानकमत्ता महाविद्यालय की छात्रा निर्मल कौर ने किया उत्पादों का प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण
हरिद्वार: बेकरी में एक साथ बन रहे थे वेज-नॉनवेज उत्पाद, 56 पैकेट नॉनवेज रस्क मौके पर नष्ट कराए
हरिद्वार: बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 72 चालान; लग्जरी एवं स्लीपर बसों की तकनीकी जांच का अभियान जारी