उत्तराखंड की चर्चित अभिनेत्री श्वेता महारा के भू-कानून को लेकर बोल बिगड़े हैं। उन्होंने भू कानून आंदोलनकारियों का अपमान करते हुए कहा है कि भू-कानून , भू-कानून लगा रखा है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए कहा है कि अब मुझे भू-कानून को लेकर कुछ नहीं कहना है।
उन्होंने भू-कानून की मांग कर रहे आंदोलनकारी के लिए इतना तक कह दिया कि इन लोगों के पास कुछ काम नहीं रह गया है तो भू-कानून की मांग कर रहे हैं।
यहां तक की भू कानून और मूल निवास की रैली में जाने वाले लोगों के लिए अभद्र शब्दों का भी प्रयोग कर अपमानित किया।
यहां बता दे कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से आईटम गीतों की शुरुआत करने वाली श्वेता महारा ने कई गढवाली और कुमाऊनी सुपरहिट गीतों में प्रस्तुति दी है।
इसके बाद से उत्तराखंड की जनता के द्वारा उनको भरपूर सम्मान और स्नेह दिया गया।
लेकिन अब उन्हीं उत्तराखंड के लोगों के लिए श्वेता महारा अभद्र शब्दों का प्रयोग कर रही है, श्वेता महारा के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।
इसमें लोग तरह- तरह से अपना विरोध जाहिर कर रहे हैं, श्वेता महारा के ऐसे बयान के बाद उत्तराखंड के लोगों के खिलाफ काफी रोष व्याप्त है ।


More Stories
महाविद्यालय पैठाणी एवं एन०आई०इ०एल०आई०टी हरिद्वार के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर
रोटरी क्लब हरिद्वार सेंट्रल ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय भेल में भेंट किया वाटर कूलर
ग्रीन कुंभ की दिशा में बढ़ा कदम : ‘हरित हरिद्वार’ अभियान को लेकर सामाजिक संगठनों में उत्साह