शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा, टिहरी गढ़वाल में प्राचार्य प्रोफेसर विनोद प्रकाश अग्रवाल की अध्यक्षता मे एन्टी ड्रग सेल की ओर से नशा मुक्त उत्तराखंड एवं ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
प्राचार्य ने इस अभियान को सफल बनाने हेतु सभी प्राध्यापकों, कर्मचारियों, समिति के सदस्यों, छात्र संघ के पदाधिकारियों, आम नागरिकों तथा छात्र-छात्राओं को इस अभियान से जुड़ने की अपील की। एन्टी ड्रग सेल के नोडल अधिकारी डॉ० भरत गिरी गोसाई द्वारा मार्च माह मे किए गए कार्यों की संक्षिप्त व्याख्या प्रस्तुत की गयी।
उन्होंने इस अभियान के मुख्य उद्देश्यों से सभी को अवगत कराया। इस बैठक में डॉ० अजय कुमार सिंह, डॉ० विजयराज उनियाल, डॉ० अजय कुमार, डॉ० आराधना बंधानी, डॉ० अमित कुमार सिंह, डॉ० सीमा, डॉ० प्रमोद सिंह, डॉ० नेपाल सिंह, डॉ० बबीता बंटवाण, डॉ० राकेश रतूड़ी, डॉ० अनुपम रावत, डॉ० छत्र सिंह कठायत, समस्त कर्मचारी वर्ग, छात्र संघ के पदाधिकारी, समिति के सभी सदस्य एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे।


More Stories
हरिद्वार की दर्शिता सैनी ने किया राज्य का नाम रौशन, जीते कई खिताब
हरिद्वार: प्रेस क्लब के चुनाव संपन्न, धर्मेंद्र चौधरी दूसरी बार बने अध्यक्ष, सूर्यकांत बेलवाल बने महामंत्री
राजकीय महाविद्यालय जखोली की एनएसएस इकाई के सात दिवसीय शिविर का सफलतापूर्वक समापन