राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा टिहरी गढ़वाल मे भारत सरकार के नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एंटी ड्रग्स जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस मौके पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ० अजय कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को एंटी ड्रग्स जागरूकता कार्यक्रम के महत्व के बारे मे विस्तृत रूप से अवगत कराया।
इस अवसर पर महाविद्यालय एंटी ड्रग्स सेल के नोडल अधिकारी डाॅ० भरत गिरी गोसाई ने बताया कि भारत सरकार द्वारा इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस की थीम “विकसित भारत का मंत्र,भारत हो नशे से स्वतंत्र” रखी गई है और राज्य सरकार प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस हेतु सभी शिक्षण संस्थाओं को जोड़कर यह कार्यक्रम पूरे देश भर में नशे के प्रति जागरूकता का प्रचार प्रसार किया जाना है।
कार्यक्रम में एंटी ड्रग्स सेल के नोडल अधिकारी डाॅ० गिरी ने सभी प्राध्यापको, कर्मचारियो एवं छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति हेतु शपथ दिलाई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी गण एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।



More Stories
बारिश के बीच भी जारी रही तैयारियों की समीक्षा, मौके पर ही तय किए गए सुधार और व्यवस्थाओं से जुड़े जरूरी कदम
राज्यपाल ने हरिद्वार में 52वें अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन का उद्घाटन किया
विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियां की तेज, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं एसडीएम के साथ की बैठक