August 19, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

महाविद्यालय कोटाबाग में तनाव प्रबंधन एवं मानव जीवन के संतुलन में योग की भूमिका विषय पर कार्यशाला आयोजित

कोटाबाग नैनीताल, 19.08.2026:  राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग नैनीताल में ए.बी.बी.एस.-2026” अखिल भारतीय शिक्षा समागम कार्यक्रम” की साप्ताहिक श्रृंखला के अंतर्गत आज दिनांक- 19.8.2026 को “योग विज्ञान विभाग” की प्रशिक्षक तनुजा के संयोजन में तनाव प्रबंधन एवं मानव जीवन के संतुलन में योग की भूमिका विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला का उद्देश्य आज की भाग दौड़ी भरी एवं तनावग्रस्त जिंदगी में कैसे एक व्यक्ति अपना शारीरिक एवं मानसिक संतुलन बनाते हुए स्वस्थ एवं जीवन यापन करें? इस विषय पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के साथ महाविद्यालय में कार्यरत समस्त कार्मिकों एवं आसपास के स्थानीय नागरिकों को भी आमंत्रित कर प्रतिभाग कराया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.(डॉ.) कमरुद्दीन की अध्यक्षता में हुए इस वर्कशॉप में प्राचार्य महोदय के द्वारा कार्यक्रम की उपयोगिता को बताते हुए स्पष्ट किया गया कि आज जब मनुष्य अपने प्रतिदिन की जीवनचर्या में लगातार नई-नई समस्याओं से जूझते हुए एक तनाव भरी जिंदगी में जीवन यापन करने को मजबूर है, ऐसे में योग एवं ध्यान, व्यायाम के बिना तनाव प्रबंधन एवं स्वस्थ जीवन जीना असंभव है।

इसी दिशा में राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग का योग विभाग और उसमें कार्यरत योग प्रशिक्षक तनुजा के द्वारा ये जो सराहनीय कार्यक्रम कराया जा रहा है इस कार्यक्रम का प्रभाव अवश्य ही दूरगामी एवं भविष्य में उपयोगी एवं प्रभावी होगा।

कार्यक्रम की संयोजक एवं महाविद्यालय में कार्यरत योग प्रशिक्षक तनुजा ने अपने उद्बोधन एवं लाइव डेमो के द्वारा इस बात को बताया कि वर्तमान समय में अगर सवस्थ एवं संतुलित जीवन यापन करना है तो हमें अपने स्वस्थ एवं स्वस्थ, दीर्घायु, प्रसन्न जीवन के लिए योग, ध्यान,प्राणायाम तथा शारीरिक क्रियाओं को शामिल करना पड़ेगा।क्योंकि आज के समय में शुद्ध संतुलित भोजन सवस्थ दिनचर्या तथा शारीरिक एवं मानसिक संतुलन हर व्यक्ति को मिले ये संभव नहीं है।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के साथ स्थानीय जन मानस ने भी अधिकाधिक संख्या में हिस्सा लिया। महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं एवं अन्य उपस्थित लोगों के द्वारा योग एवं प्राणायाम की वर्तमान समय में उपयोगिता, आवश्यकता एवं मानव जीवन में तनाव प्रबंधन तथा संतुलन स्थापित करने के लिए आवश्यक भूमिका एवं प्रभाव पर चर्चा की गई।

ए.बी.बी.एस.-2026 साप्ताहिक कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. संत कुमार ने बताया कि आज इस कार्यशाला के माध्यम से इस साप्ताहिक श्रृंखला का विधिवत समापन किया गया।

इस साप्ताहिक श्रृंखला कार्यक्रम के अंतर्गत संपन्न होने वाली अनेक प्रतियोगिताओं प्रतिभाग करने और स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रो(डॉ.)अंजली पुनेरा,डॉ. सुनीता बिष्ट,डॉ. सुमन पांडेय, डॉ.आलोक पांडे, डॉ.संत कुमार,तथा महाविद्यालय के अन्य कार्मिकों के साथ काफी संख्या में छात्र/छात्राओं तथा स्थानीय जन मानस ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

About The Author